Saraikela : पैसे निकाल नहीं तो गोली मार देंगे! हथियार की धाक पर वसूली करने वाले पांच कुख्यात अपराधी धराए…

Saraikela : सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने प. सिंहभूम जिले के पांच कुख्यातों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आमदा ओपी (खरसावां थाना) क्षेत्र में रेलवे साइट पर कर्मियों से मारपीट कर पिस्तौल के दम पर लेवी मांगने के आरोप में पकड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया… 

Saraikela : 6-7 अज्ञात अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम

एसपी मुकेश लुणाय ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि यह घटना 24 मार्च की रात की है। उस समय 6-7 अज्ञात लोग पिस्तौल के साथ आमदा रेलवे साइट पर पहुंचे और वहां सो रहे कर्मियों के साथ डंडे से मारपीट की। इन लोगों ने पिस्तौल का भय दिखाते हुए लेवी की मांग की और धमकियां दीं।

Ranchi Traffic Route Change : कल दोपहर बाद मेन रोड जाने से बचे, सरहुल के जुलूस पर ये रूट रहेगा बंद, कई रुट डायवर्ट… 

आरोपियों ने एक बंद लिफाफे में पश्चिम सब जोनल कमेटी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के लेटर पेड पर लेवी की मांग की थी। इस घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और एसआईटी का गठन किया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : गांजा ही गांजा! 22 किलो गांजा के साथ के एक तस्कर गिरफ्तार, ऐसे चलता था धंधा… 

देशी कट्टा सहित कई हथियार बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में अविनाश हांसदा, धर्मेंद्र लागुरी उर्फ कलुआ डॉन, सुभाष दोराई उर्फ समाधान, अविनाश कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव, राजकुमार जोंको शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी कट्टा, गोली और मोबाईल सहित कई सामान बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : कार और बाइक में आमने-सामने भयंकर टक्कर, बाइक चूर-चूर… 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी प. सिंहभूम जिले के निवासी हैं और नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस नक्सली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। गिरफ्तार आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...