Advertisment

नवादा में Shelter Home की अधीक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

नवादा: नवादा के बुधौल में स्थित वृहद आश्रय गृह (Shelter Home) की अधीक्षक के आत्महत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। आश्रय गृह की अधीक्षक कुमारी प्रियंका की आत्महत्या की जानकरी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि Shelter Home की अधीक्षक कुमारी प्रियंका सीवान की निवासी थी और वह नवादा में अकेले रहती थी। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।

अकेले रहती थी Shelter Home की अधीक्षक

जानकारी के अनुसार मृतिका ने आत्महत्या से पहले अपने पति को फोन कर बताया था कि वह इस घटना को अंजाम देने जा रही है जिसके बाद उसके पति ने नगर थाना की पुलिस को सूचित किया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। मौके से एक सुसाइड लैटर बरामद हुआ है लेकिन फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

यह भी पढ़ें – Bihar: ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 4 अप्रैल को पटना में काउंसलिंग

हालांकि मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतिका का अपने ही किसी अधिकारी के साथ प्रेम प्रसंग था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ और एसडीओ ने पहुंच कर पुलिस के साथ जांच प्रारंभ कर दी है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बता दें कि आश्रय गृह की अधीक्षक प्रियंका कुमारी फरवरी 2024 से नवादा में कार्यरत थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Eid की नमाज पढने को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, जम कर चली लाठियां…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...