Eid की नमाज पढने को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, जम कर चली लाठियां…

किशनगंज: बिहार का मुस्लिम बहुल जिला किशनगंज में ईद (Eid)  की नमाज पढने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान नमाजी एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करने लगे जिसमें करीब दर्जन भर लोग चोटिल हुए हैं। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा और भगदड़ मच गई। पूरा मामला किशनगंज के पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के पनासी पंचायत के रतनपुर हाई स्कूल के समीप स्थित ईदगाह का है।

बिहार और पश्चिम बंगाल के नमाजी पढ़ते हैं नमाज

मिली जानकारी के अनुसार इस ईदगाह में ईद के अवसर पर बिहार समेत बंगाल के भी नमाजी नमाज अदा करते हैं। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए बंगाल और बिहार के लोगों का समय पहले से निश्चित होता है और उसके हिसाब से सभी ईद की नमाज अदा करते हैं। सोमवार को ईद के अवसर पर ईदगाह में पश्चिम बंगाल के नमाजी पहले ईद पढने के लिए घुसे लेकिन वे लोग तय समय बीत जाने के काफी देर बाद तक नहीं निकले।

यह भी पढ़ें – CM ने ईद के अवसर पर विभिन्न जगहों पर घूम कर लोगों को दी बधाई

Eid के मौके पर चली लाठियां

इधर बिहार के नमाजी ईदगाह खाली होने का इंतजार कर रहे थे और देर होने की वजह से उनका सब्र जवाब दे गया जिसके बाद दोनों ही गुटों में कहासुनी हुई और फिर ईदगाह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान लोग एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे से हमले करते नजर आये। मौके पर मौजूद पुलिस भीड़ के आगे बेबस दिख रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरगंज के एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष धनजी कुमार कई थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर आपस में भिड़े दोनों गुटों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया।

मामले में एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि ईदगाह बिहार पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर स्थित है जहां दोनों ही राज्यों के नमाजी Eid की नमाज अदा करते हैं। सोमवार को ईद के मौके पर भी दोनों राज्यों के नमाजियों के लिए समय तय किया गया था लेकिन पश्चिम बंगाल के नमाजी अधिक समय लगा रहे थे जिसकी वजह से बिहार के नमाजियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा और इसी वजह से दोनों ही गुट आपस में भिड़ गए। फ़िलहाल स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें-  Bihar: ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 4 अप्रैल को पटना में काउंसलिंग

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

किशनगंज से कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img