अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास, आईपीएल में कर दिया ये कारनामा

Desk. खबर खेल जगत से है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे अश्विनी कुमार ने इतिहास रचा है। उन्हें अपने डेब्यू मैच में पहले गेंद पर विकेट मिला है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत करते हुए अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे का विकेट लिया।

अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास

अश्विनी कुमार को सत्यनारायण राजू की जगह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान को आउट करके टीम के भरोसे को बरकरार रखा। रहाणे ने अपना शॉट पूरी तरह से गलत खेला और गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट पर तिलक वर्मा के पास चली गई। तिलक ने कैच लपकते हुए अश्विनी को पहला विकेट दिलाया।

2024 में पंजाब किंग्स का था हिस्सा

मोहाली में जन्मे अश्विनी कुमार ने शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी। युवा तेज गेंदबाज डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। 2024 में वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन फ्रैंचाइज़ी के लिए एक भी गेम में शामिल नहीं हुए थे।

उन्होंने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए पदार्पण किया था और चार मैच खेले थे। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 8.5 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए। उन्होंने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी मैच और चार लिस्ट ए गेम भी खेले हैं।

Ranchi University Convocation 2026: 9 सितंबर को दीक्षांत समारोह, जानें गेट...

Ranchi University Convocation 2026: रांची विश्वविद्यालय में आगामी 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी...

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...