नहाय खाय के साथ आज से चैती छठ पूजा की होगी शुरुआत

पटना : हिंदू धर्म में हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है। चैत्र मास में आने वाली छठ को चैती छठ के नाम से जाना जाता है। चैती छठ लोकआस्था का महापर्व है, जो खासतौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। खासकर, दोनों छठ पूजा बिहार में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान सूर्य और छठी मैय्या को समर्पित यह व्रत चार दिनों तक मनाया जाता है। बता दें कि अभी पूरे देश में चैत्र नवरात्रि का भी पर्व चल रहा है आज यानी एक अप्रैल को मां दुर्गा का तीसरा दिन है।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से चैती छठ की शुरुआत होती है

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से चैती छठ की शुरुआत होती है जो कि आज यानी मंगलवार एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इसका समापन सप्तमी तिथि के दिन पूरे श्रद्धा भाव के साथ होता है। नहाय खाय के साथ शुरू होने ये महापर्व कब खत्म होने वाला है।

पहले दिन नहाय खाय

चैती छठ पूजा का पहला दिन एक अप्रैल 2025 मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पवित्र नदी या तालाब में स्नान कर भोजन ग्रहण करते हैं। इसे नहाय खाय कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रती अपने शरीर और मन को शुद्ध करते हैं, ताकि वे अगले तीन दिनों के कठिन व्रत को विधिपूर्वक कर सकें।

दूसरे दिन खरना

चैती छठ पूजा का दूसरा दिन यानी दो अप्रैल 2025 बुधवार को मनाया जाएगा, जिसे खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को सूर्य देव की पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का सेवन करते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है।

यह भी देखें :

तीसरे दिन संध्या अर्घ्य

चैती छठ पूजा का तीसरा दिन यानी तीन अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती शाम के समय किसी पवित्र नदी या तालाब के किनारे सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

चौथे दिन सुबह का अर्घ्य

चैती छठ पूजा का आखिरी दिन यानी चार अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद बांटकर अपने व्रत का पारण करते हैं।

आज से 4 दिन तक चलने वाला चैती छठ की हुई शुरुआत

आपको बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला चैती छठ की शुरुआत आज से नहाए खाय से शुरू हो गई है। वहीं पटना के कई घाटों पर छठ व्रतियों ने गंगा स्नान किया। नहाए खाय से इस व्रत की शुरुआत होती है। बताते चलें कि छठ पर्व को लेकर घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ छठव्रती को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसका भी खास ख्याल रखा गया है। छठ को लेकर कई घाटों को बनाया जा रहा है ताकि छठव्रती घाट पर जाकर अपना अर्ध्य दे सके।

Chaiti Chhath Puja 1 22Scope News

यह भी पढ़े : उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img