नीतीश कुमार को लेकर पूर्व मंत्री ने क्या कह दिया…

सासाराम : रोहतास जिले दिनारा में पूर्व मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता जयकुमार सिंह (Jaikumar Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बयान दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि आज बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आने वाला चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाड़ा जाएगा और अगले मुख्यमंत्री भी वहीं होंगे।

लालू-राबड़ी ने बिहार को किस गर्त में पहुंचाया इसका जीता जागता उदाहरण हैं हमलोग – जयकुमार सिंह

नीतीश कुमार को विपक्ष के द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताने पर उन्होंने अफसोस जाहिर की। जयकुमार सिंह ने कहा कि बहुत बड़े-बड़े मस्तिष्क वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जैसी विद्वान मुख्यमंत्री को बिहार ने देखा है। जिन्होंने बिहार को किस गर्त में लेकर जाने का काम किया यहां की जनता सब जान रही है। आज नीतीश कुमार के ही बदौलत बिहार का स्वरूप बदला है। विधि-व्यवस्था से लेकर ग्रामीण स्तर तक शैक्षणिक विकास हुआ है। यह सब सीएम की देन है।

यह भी देखें :

नीतीश कुमार का बिहार में कोई विकल्प नहीं – पूर्व मंत्री जयकुमार

जदयू नेता जयकुमार सिंह ने बड़ी बात यह कहा कि आज भी सीएम नीतीश कुमार का बिहार में कोई विकल्प नहीं है। वहीं विपक्ष के पास भी सीएम नीतीश के कद के लायक कोई नेता नहीं है। ऐसे में अमन, चैन और विकास को पसंद करने वाली जनता एक बार फिर से नीतीश को सत्ता सौपने जा रही हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह दिनारा में कल शाम ईद को लेकर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।

यह भी पढ़े : मिथिलांचल पर मोदी की क्यों है खास नजर, लगभग 5 महीने बाद दूसरी बार पहुंचेगे PM

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों को ध्यान में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह...

नई दिल्ली : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार...

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img