CSP संचालक को लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी पुलिस ने सीएसपी संचालक को लूटने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजू कुशवाहा सीतामढ़ी नगर निगम के इलाके और नेशनल हाईवे पर लगातार अपने गुर्गों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने विदेशी पिस्टल जिंदा कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। सीतामढ़ी के सदर डीएसपी राम कृष्णा ने इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तार अपराधी ड्रग्स पैडलर भी निकला – पुलिस

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि गिरफ्तार अपराधी ड्रग्स पैडलर भी निकला। उसके पास से पुलिस ने सैकड़ों की तादाद में स्मैक का पुड़िया बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार सरगना के दूसरे शागिर्दों को तलाश रही है। पिछले 25 मार्च को सीएसपी संचालक को लूटने के दौरान बथनाहा के टडसपुर में इस अपराधी ने दो लाख नब्बे हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं बीच बचाव करने वाले एक शक्श को दो गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

यह भी पढ़े : दोस्त बना कातिल, गले पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...