खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, कहा- शहीदों और उनके आश्रितों को मिलेगा पूरा सम्मान

खरसावां : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां में खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है. यहां के अनगिनत वीरों ने राज्य और देश की खातिर अपनी शहादत दी है. इतिहास के पन्नों में ऐसे कई शहीदों के नाम दर्ज हैं तो कई आज भी गुमनाम हैं. खरसावां गोलीकांड समेत अन्य गुमनाम शहीदों की पहचान कर उनके आश्रितों को सरकार सम्मान और अधिकार देने का प्रयास कर रही है. कार्यक्रम शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर हुआ.

cm hemant1 22Scope News

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा शहीद पार्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर वर्ष 1 जनवरी को खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोगों के यहां आने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. पीढ़ी-दर-पीढ़ी इन शहीदों की वीर गाथा से अवगत रहे, इसका ख्याल रखना है. उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों की याद में निर्मित शहीद पार्क को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ने 16 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. इस राशि से शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के अलावा यहां बहुउद्देशीय भवन समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

cm hemant2 22Scope News

शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण

cm hemant3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अमर शहीदों और अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों अथवा उनके आश्रितों को पेंशन समेत अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं. उन्हे उनका पूरा हक और अधिकार मिलेगा. इस सिलसिले में झारखंड के अमर शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का अति महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने लिया है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी.

cm hemant4 22Scope News

कार्यक्रम में मंत्री सहित ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मंत्री चंपाई सोरेन, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, विधायक दशरथ गागराई, निरल पूर्ति, दीपक बिरूवा, सुखराम उरांव और सविता महतो ने भी शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दिए.

रिपोर्ट : मदन सिंह

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...