Chaibasa: बाल सुधार गृह में जमकर मचाया उत्पात, गेट तोड़कर कई बाल बंदी फरार

Chaibasa: चाईबासा के बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ की सूचना मिल रही है। साथ ही सुधार गृह के गेट का ताला तोड़कर कई बाल बंदियों के भागने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाल बंदियों ने सुधार गृह के गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला कर दिया।

Chaibasa: गेट तोड़कर कई बाल बंदी फरार

जानकारी के अनुसार, बच्चे शाम को बाल सुधार गृह के अंदर खेल रहे थे। अचानक उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। इस बीच बाल बंदियों ने पहले जमकर बवाल काटा सुधार गृह के गेट को तोड़कर फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही मामले की जांच में जुटे हैं। हालांकि कितने बाल बंदी भागे हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है।

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...