Dhanbad: चोरों ने मंदिर में की सेंधमारी, दानपेटी से रुपये लेकर फरार

Dhanbad: बीती रात धनबाद के विशुनपुर बस्ती में स्थित शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के गेट की कुंडी तोड़कर चोर बैटरा समेत दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। घटना धनबाद थाना क्षेत्र की है।

Dhanbad: पुजारी ने पुलिस को दी सूचना

मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब मंदिर पहुंचने पर उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी पाई। अंदर जाने के बाद वह दंग रह गए। दानपेटी से रुपये गायब थे। साथ ही अंदर रखा बैटरा भी गायब था। इसके बाद उन्होंने की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

वहीं मंदिर कमिटी के सदस्य ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, जिसमें चोंगा और पीतल ताम्बा का नाग चुरा लिया गया था। उन्होंने बताया कि कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि जल्द ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा ताकि आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

Dhanbad: पांच साल पहले हुआ था जीर्णोद्धार

बता दें कि, यह मंदिर 1981-82 से ही स्थापित है। पांच साल पूर्व ही मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था। मंदिर में चोरी की वारदात के बाद से लोग सख्ते में हैं। पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती तेज करने की मांग भी कर रहे हैं।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...