झारखंड हाईकोर्ट ने त्योहारों पर बिजली कटौती पर जताई नाराजगी, 9 अप्रैल को होगी विस्तृत सुनवाई

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सरहुल पर 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे अनिवार्य सेवा बताया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई की और निर्देश दिया कि रामनवमी व मुहर्रम जुलूस के दौरान बिजली कटौती नहीं की जाएगी

बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी
बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी

अदालत ने दिए सख्त निर्देश:

  • जुलूस के दौरान झंडों की लंबाई व चौड़ाई निर्धारित करने का निर्देश, ताकि वे बिजली तारों से न टकराएं।

  • जेबीवीएनएल से पूछा गया कि सरहुल पर इतनी लंबी बिजली कटौती क्यों की गई।

  • अदालत ने भविष्य में त्योहारों के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती न करने का निर्देश दिया।

बिजली कटौती से अस्पताल और व्यापार पर असर:

महाधिवक्ता का तर्क, कोर्ट ने किया खारिज:

राज्य के महाधिवक्ता ने तर्क दिया कि वर्ष 2000 में बिजली तार से 29 लोगों की मौत हुई थी, इसलिए जुलूस के दौरान बिजली काटी जाती है। अदालत ने यह तर्क खारिज करते हुए कहा कि हादसा रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, न कि बिजली सप्लाई बंद की जाए

सड़कों की मरम्मत में देरी पर सरकार पर 10 हजार का जुर्माना:

  • शहर की सड़कों की मरम्मत में देरी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर 10 हजार रुपये का हर्जाना लगाया

  • अदालत ने सरकार को यह राशि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) में जमा करने का आदेश दिया।

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...