बोरा बेचो अभियान पर सरकार के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश

शेखपुरा: बिहार सरकार के आदेश पर बोरा बेचने का कार्य करने वाले शिक्षक तमीज उद्दीन को निलंबित करने के मामले में शिक्षकों ने पूरे बिहार में आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी के तहत शेखपुरा प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा शेखपुरा समाहरणालय पर पहुंचकर आज बिहार सरकार की नीति के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षकों ने बताया है कि अगर सरकार अपने आदेश को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार के कटिहार जिले के एक शिक्षक तमीज उद्दीन के द्वारा सरकार के आदेशों का पालन करते हुए सर पर बोरा रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था। जिसके बाद स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा शिक्षक तमीज उद्दीन को निलंबित कर दिया गया था। जिससे पूरे बिहार के शिक्षकों में नाराजगी है और तमीज उद्दीन की बहाली को लेकर पूरे बिहार के शिक्षक आंदोलन के लिए चरणबद्ध हो गए हैं। शिक्षकों की मांग है कि तमीज उद्दीन की बर्खास्तगी को वापस लिया जाए और सरकार द्वारा बनाए गए गैर शिक्षक कार्य को वापस ले ताकि शिक्षक छात्रों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में सही पहल अच्छी तरीके से कर सकें।

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...