पटना में इन 5 रूटों पर महिलाओं के लिए चलेंगी ‘पिंक बसें’

पटना : बिहार सरकार (Bihar Government) ने कुछ दिन पहले महिलाओं के लिए पिंक बसें (Pink Buses) चलाने का ऐलान किया था। जिसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। चुनाव से पहले सरकार महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा देने वाली है। बिहार की राजधानी पटना में इन पांच रूटों पर महिलाओं के लिए पिंक बसें चलेंगी। 40 प्रतिशत टिकट सस्ता होगा। इससे 27 लाख महिलाओं को सीधे फायदा मिलने वाला है।

महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित और सस्ता सफर हकीकत बनने जा रहा है

पटना की सड़कों पर अब महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित और सस्ता सफर हकीकत बनने जा रहा है। मई के दूसरे सप्ताह से राजधानी में विशेष रूप से महिलाओं के लिए ‘पिंक बस सेवा’ की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा के तहत लगभग 10 पिंक बसें रोजाना 11 घंटे तक पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी, जिससे करीब 27 लाख महिला आबादी को फायदा मिलेगा।

केवल महिलाएं करेंगी सफर, पुरुषों की एंट्री नहीं

इन बसों की सबसे खास बात यह है कि इनमें केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। पुरुष यात्रियों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई कंडक्टर पुरुष को बस में चढ़ाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम महिलाओं को एक सुरक्षित और सहज यात्रा देने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

कम किराया, ज्यादा सुविधा

पिंक बस में महिलाओं को सामान्य बसों के मुकाबले करीब 40 फीसदी कम किराए में यात्रा की सुविधा मिलेगी। हालांकि किराया का अंतिम निर्धारण बसों के परिचालन के समय किया जाएगा। फिलहाल तीन प्रमुख रूटों- पटना सिटी से दानापुर, बाइपास-कंकड़बाग-अनीसाबाद-फुलवारी और बोरिंग रोड से दीघा पर बसें चलेंगी। प्रत्येक बस में 22 सीटें होंगी और हर सीट के नीचे पैनिक बटन की सुविधा दी गई है।

यह भी देखें :

सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हर बस में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, और आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से हर बस की निगरानी होगी, जिससे किसी भी तरह की परेशानी की स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी। इसके अलावा, ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य स्टाफ में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

पिंक बस सेवा केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत पहल है। आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार और अधिक रूटों पर किए जाने की भी योजना है, जिससे महिला यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े : बिहार में इतने लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द, अधिकारियों को भेजी गई सूची…

Utpad Sipahi Exam 2023: उत्पाद सिपाही Paper Leak ठगी मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में पेपर लीक के नाम पर ठगी के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ शेर सिंह को जमानत...

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...