Advertisment

पहली बार विश्वामित्र सेना रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्प वर्षा

बक्सर : रामनवमी के अवसर पर कल यानी की रविवार को बक्सर में पहली बार एक अनोखा और भव्य आयोजन होने जा रहा है। विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यह पहल न केवल रामनवमी के पर्व को और अधिक भव्य बनाएगी। बल्कि बक्सर की सनातनी पहचान को वैश्विक स्तर पर उजागर करने का प्रयास भी करेगी।

Goal 2 22Scope News

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने के लिए उत्साहित हैं – राज कुमार चौबे

इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने कहा कि हम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने के लिए उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को और सशक्त करेगा, बल्कि बक्सर की सनातन सांस्कृतिक विरासत को भी गौरवान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि बक्सर का सनातन इतिहास अयोध्या और काशी से भी प्राचीन है। अब समय आ गया है कि इस गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया जाए।

यह भी देखें :

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर किया जाएगा पुष्पवर्षा 

हेलीकॉप्टर के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा किया जाएगा। बक्सर में रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें विभिन्न अखाड़े, ढोल-नगाड़ों और सजीव झांकियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हैं। इस वर्ष विश्वामित्र सेना के इस विशेष आयोजन से उत्सव की भव्यता और भी बढ़ेगी। विश्वामित्र सेना इस आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है।

Vishwamitra Sena 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Buxar में रामनवमी के जुलुस में हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, विश्वामित्र सेना….

Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...

बांकीपुर का संदेश: प्रशांत किशोर जीते, तो बिहार में सबसे बड़ी...

बांकीपुर का संदेश : पटना की बांकीपुर सीट बिहार की उन गिनी-चुनी सीटों में है जहां भारतीय जनता पार्टी को हराना दशकों से असंभव...

Bihar Foundation NICE 2026: प्रथम चरण के विजेता घोषित, छात्राओं का...

बिहार फाउंडेशन NICE 2026 के प्रथम चरण के विजेताओं की घोषणा। सेंट स्टीफंस कॉलेज की आद्या सिंह राष्ट्रीय विजेता बनीं। छात्राओं ने राष्ट्रीय और...