रामनवमी पर्व को लेकर बक्सर में पहली बार हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प बारिश

बक्सर : रामनवमी के अवसर पर बक्सर में पहली बार एक अनोखा और भव्य आयोजन हुआ। विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। यह पहल न केवल रामनवमी के पर्व को और अधिक भव्यता  बनाई गई। बल्कि बक्सर की सनातनी पहचान को वैश्विक स्तर पर उजागर करने का प्रयास भी किया गया।

Goal 3 22Scope News

बक्सर का सनातन इतिहास अयोध्या और काशी से भी प्राचीन है – राज कुमार चौबे

यह जानकारी देते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने कहा कि हम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ मना कर अनंत उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को और सशक्त करेगा, बल्कि बक्सर की सनातन सांस्कृतिक विरासत को भी गौरवान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि बक्सर का सनातन इतिहास अयोध्या और काशी से भी प्राचीन है। अब समय आ गया है कि इस गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया जाए। हेलीकॉप्टर के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी देखें :

यह मेरा कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं है। यह प्रभु श्रीराम और महर्षि विश्वामित्र का आशीर्वाद है – राज कुमार

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने कहा कि यह मेरा कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं है। यह प्रभु श्रीराम और महर्षि विश्वामित्र का आशीर्वाद है। मेरा संकल्प है कि मैं बक्सर की प्राचीन गरिमा और सनातन सांस्कृतिक विरासत को पुनः विश्वपटल पर स्थापित करूं। विश्वामित्र सेना की यह पहल केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने बक्सर के ऐतिहासिक महत्व और सनातन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान की दिशा में एक नया आयाम दिया। रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित समस्त श्रद्धालुओं एवं धार्मिक स्थलों पर पुष्पवर्षा कर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया गया।

Buxar Ramnavi 1 22Scope News
यह मेरा कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं है। यह प्रभु श्रीराम और महर्षि विश्वामित्र का आशीर्वाद है – राज कुमार

पुष्पवर्षा का यह अनुपम दृश्य देखने के लिए बच्चे, युवा और वृद्ध सभी घरों से बाहर निकले

पुष्पवर्षा का यह अनुपम दृश्य देखने के लिए बच्चे, युवा और वृद्ध सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। बक्सर की सड़कों पर धर्म और श्रद्धा की अद्भुत संगम देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पों की वर्षा ने पूरे नगर को जैसे त्रेतायुग की अनुभूति करा दी, मानो स्वयं प्रभु श्रीराम अपना जन्मोत्सव बनाने अपनी कर्मभूमि पर पधारे हों।

यह भी पढ़े : पहली बार विश्वामित्र सेना रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्प वर्षा

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...