राज्य के 7 Airport से विमान संचालन को मिली मंजूरी, AAI करेगा विकास…

पटना: बिहार चुनावी वर्ष में है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को कई Airport की सौगात दी गई है। अब केंद्र सरकार ने राज्य के 7 एयरपोर्ट से विमान के संचालन को हरी झंडी दे दी है। केंद्र सरकार ने बिहार के सुपौल जिलांतर्गत वीरपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, मधुबनी और पूर्णिया Airport के संचालन को हरी झंडी दी है। इन सभी एयरपोर्ट से 20 सीट वाले विमानों का संचालन किया जायेगा। सभी एयरपोर्ट का विकास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से किया जायेगा इसके लिए प्रदेश की नीतीश सरकार प्राधिकरण के साथ समझौता करेगी।

यह भी पढ़ें – Vaishali ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, CM ने निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन सह स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण

बिहार के 7 एयरपोर्ट से विमान संचालन की मंजूरी नई दिल्ली के राजीव गांधी भवन में नागरिक उड्डयन सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दी गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 15वीं परियोजना मूल्यांकन समिति की बैठक में उड़ान के तहत हवाई अड्डों के विकास के लिए खर्च की समीक्षा की गई। राज्य के सभी 7 Airport से हवाई जहाज के संचालन से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय शहरों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Waqf संशोधन विधेयक लागू होने से पहले विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, बिहार के MP ने…

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...