दिलीप जायसवाल का राहुल पर बड़ा तंज, कहा- बिहार से कांग्रेस को मोक्ष की प्राप्ति तय

पटना : बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बिहार यात्रा (Bihar Yatra) पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस राज्य में कदम रखते हैं, वहां कांग्रेस की दुर्गति तय होती है। बिहार की जनता अब उनके दिखावे और नौटंकी को अच्छी तरह समझ चुकी है। यहां कांग्रेस को अब मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता उन दिनों को नहीं भूली है जब कांग्रेस के शासन में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर था। आज वही कांग्रेस, जिसे जनता बार-बार नकार चुकी है, एक बार फिर दिखावे की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी की यात्राएं केवल मीडिया में खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की असफल कोशिश होती हैं।

Goal 3 22Scope News

राहुल गांधी के पास ना तो कोई ठोस नीति है, ना कोई स्पष्ट विजन – जायसवाल

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास ना तो कोई ठोस नीति है, ना कोई स्पष्ट विजन। उनके भाषणों में केवल नकारात्मकता, झूठे आरोप और पुरानी बातें होती हैं। उन्होंने कभी भी बिहार की असली समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई गाथा लिखी है। गरीबों को छत, शौचालय, गैस सिलेंडर, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिले हैं। ऐसे में राहुल की यात्रा का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

यह भी देखें :

BJP कार्यकर्ता राहुल और कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र को जनता के बीच लेकर जाएगा

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसाल ने ने साफ किया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र को जनता के बीच लेकर जाएगा। जिन लोगों ने दशकों तक बिहार को पिछड़ेपन की ओर ढकेला, उन्हें अब बिहार की राजनीति में कोई जगह नहीं मिलेगी। बिहार से कांग्रेस को अब मोक्ष की प्राप्ति तय है। जनता का आशीर्वाद भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

यह भी पढ़े : BJP स्थापना दिवस : जायसवाल ने कहा- हम अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर बढ़ रहे हैं आगे

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...