Advertisment

Acid Attack मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग

बेगूसराय : बेगूसराय में भाजपा नेता की पुत्री पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दोनों युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि एक तरफ पर में एक युवक के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया है की पकड़े गए युवक में अंजनी सिंह और महबूब आलम शामिल है। जिसमें अंजनी सिंह लड़की का दूर का रिश्तेदार था जो लड़की के पड़ोस में ही रहता था। अंजनी कुमार के ऊपर केस दर्ज है।

अंजनी सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष थी, जो पीड़िता के प्रति गलत सोच रखता था – SP

बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया की अंजनी कुमार सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष थी जो पीड़िता के प्रति गलत सोच रखता था। लड़की की शादी कही और न हो जाए इसके लिए उसने महबूब का साथ लिया। अंजनी सिंह ने महबूब की कुछ आर्थिक मदद की थी। जिसके कारण महबूब आलम उसका साथ देने को तैयार हो गया। पुलिस ने घटना के दिन आरोपी द्वारा पहना हुआ कपड़ा और एसिड का बोतल बरामद कर लिया जिसे फॉरेनसिक जांच में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, घर में सो रही थी युवती

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...