झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची में तापमान में गिरावट, बारिश का अलर्ट जारी; जैविक उद्यान में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम

रांची: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से झारखंड के मध्य-पूर्वी हिस्सों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और हवाओं की गति बढ़ गई। राजधानी रांची में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसी बीच तेज गर्मी की मार झेल रही एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बेहोश हो गईं, जिन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होगा। 11 अप्रैल तक झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

जैविक उद्यान में जानवरों के लिए विशेष प्रबंध:
तेज गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी देखा जा रहा है। रांची के बिरसा जैविक उद्यान में जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन की इन पहलों से जैविक उद्यान के 1644 प्रजातियों के जीव-जंतुओं को गर्मी से राहत मिल रही है।

 

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61...

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची में 61 मिमी बारिश हुई। चांडिल और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से तीन लोगों की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...