रामनवमी पर रहेगा साफ मौसम, 7-9 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रांची:  रामनवमी के अवसर पर राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, 7 अप्रैल से झारखंड के कई जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में 7 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

8 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में बादल छाये रहने, तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

9 अप्रैल को भी इन इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है, जबकि 10 अप्रैल से मौसम के फिर से साफ होने की उम्मीद जताई गई है।


Diwali Train Ticket: दिल्ली-मुंबई से बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में भारी...

दीपावली पर बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61...

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची में 61 मिमी बारिश हुई। चांडिल और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से तीन लोगों की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...