Ranchi: मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, बीच शहर में अवैध तरीके से बनाई जा रही थी विदेशी शराब

Ranchi: लालपुर इलाके में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बीच शहर में अवैध तरीके से विदेशी शराब बनाई जा रही थी और महंगे शराब की बोतलों में इसे भरी जा रही थी। मामले में दो आरोपियों को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

Ranchi: मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई है। करीब 261 बोतल अवैध नकली विदेशी शराब जब्त की गई है। इस दौरान भारी मात्रा में कॉर्क, बोतल का कैप भी बरामद हुआ। साथ ही अलग-अलग ब्रांड का लेबल सहित कई झारखंड सरकार के होलोग्राम भी बरामद हुआ।

Ranchi: यहां हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना क्षेत्र के एम मालिक रोड में छामेपरी हुई। गिरफ्तार आरोपी में शिव पूजन साहू और रूपेश कुमार राय शामिल है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के निरीक्षक उत्पाद संजय कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद दिलीप शर्म, प्रकाश सिंह,रूपेश कुमार अभिषेक कुमार,वर्षा कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...