Crime and Corruption पर अगर बात करनी है तो माता पिता से पूछें तेजस्वी, मंत्री…

कैमूर: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह बुधवार को कैमूर के मोहनिया पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मलेन में भाग लिया। इस श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने जहां कार्यक्रम के बारे में बातचीत की तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। Crime and Corruption

इस सम्मेलन के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल कर स्थानीय स्तर पर हो रही दिक्कतों की जानकारी ली जा रही है साथ ही हम कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुंच कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं। जब से राज्य में और देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास का काम किया जा रहा है। इस दौरान संतोष सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी हमला किया और कहा कि तेजस्वी यादव के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। Crime and Corruption Crime and Corruption

यह भी पढ़ें – Auto से पटना की सड़कों पर निकले ट्रैफिक एसपी, कई जगहों पर…

वे क्राइम और करप्शन का मुद्दा ले कर सत्ता में आना चाहते हैं जो कि सपना मात्र ही बन कर रह जायेगा। तेजस्वी यादव को क्राइम और करप्शन के मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं है। अगर वे बोलना ही चाहते हैं तो अपने माता पिता से पूछें की उनके 17 वर्षों के कार्यकाल में बिहार का क्या हाल था। उनके कार्यकाल में बिहार के कितने उद्योगपति बिहार से बाहर चले गये। उस वक्त अपराध की क्या स्थिति थी, लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहते थे। उस वक्त सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं जाते थे।

राज्य की सडकों पर रौशनी नहीं होती थी और सबसे बड़ी बात है कि राज्य में उस समय सड़कें भी नहीं होती थी। तेजस्वी यादव को पता है कि उनके माता पिता के शासनकाल में बिहार में उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए मानसिक स्थिति खराब हो रही है। Crime and Corruption Crime and Corruption

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Auto से पटना की सड़कों पर निकले ट्रैफिक एसपी, कई जगहों पर…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...