कुढ़नी के लिए निकले तेजस्वी, कहा- अस्पताल में बेड बेचने का काम करते हैं मंत्री के PA

पटना/मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में हुए दलित बच्ची के साथ रेप के बाद मौत की घटना पर बिहार में बवाल मचा हुआ है। पूरा विपक्ष सत्ता पक्ष पर करारा हमला कर रहा है। विपक्ष बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और पीएमसीएच अस्पताल प्रबंधन से सवाल पूछ रहा है। इसी बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने आवास से निकलते समय मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया और कुढ़नी के लिए रवाना हो गए।

goal 22Scope News

तेजस्वी का मंगल पांडे पर हमला, कहा- बेड का कमीशन मंत्री तक भी जाता है

तेजस्वी यादव कुढ़नी रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के जो पीए हैं वो अस्पताल में बेड बेचने का काम करते हैं। तेजस्वी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बेड का कमीशन मंत्री तक भी जाता है। पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में जाकर देखें कैसे मंत्री के सचिव बेड बेचते हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ। वहीं मुजफ्फरपुर है जहां पर बालिका गृहकांड हुआ था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर ही नहीं सीतामढ़ी में भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है।

कानून व्यवस्था को लेकर आज तक एक भी बैठक नहीं हुआ – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी की बाहर है। नीतीश कुमार अच्छे हो चुके हैं। कानून व्यवस्था को लेकर आज तक एक भी बैठक नहीं हो पा रही है। उन्होंने बड़ा आरोप लगा दिया है की ट्रांसफर और पोस्टिंग कैसे हो रहा है, देख लीजिए। बिहार के डीजीपी का हाथ में कुछ नहीं है। रिटायर्ड अधिकारी ट्रांसफर और पोस्टिंग कर रहे हैं तो बिहार का यही हाल होगा। उन्होंने कहा कि सिस्टम नकारा हो चुका है। सीएम थक हार चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि पुलिस का परफॉर्मेंस बिल्कुल खराब हो गया है। अगर अनुसंधान होता भी है तो अदालत जाने के बाद अनुसंधान खत्म हो जाता है और सजा नहीं हो पा रहा है।

यह भी देखें :

CBI और ED में भी यही खेल हो रहा है – नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई और ईडी में कैसे चल रहा है। कौन-कौन अधिकारी हैं, कौन-कौन मंत्री है, खबरों में नहीं रहता है। अलग माहौल पूरे तरीके से बिहार में बना हुआ है। हमको मैदान में डिबेट करने के लिए चुनौती दिया जा रहा था। उन्होंने पूछा कि एक सवाल का जवाब स्वास्थ्य मंत्री दे दें। 11 साल की बच्ची को अस्पताल में बेड क्यों नहीं मिला। तेजस्वी यादव ने कहा कि अस्पताल में जाते हैं चमकी बुखार में तो यह लोग क्रिकेट का स्कोर पूछते हैं। मंत्री का पीए बेड बेच रहा है मैं डंके की चोट पर बोल रहा हूं। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा घटना पर को लेकर टीम गठित किए जाने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि अब चार टीम गठित करें या कुछ करें, कोई फायदा नहीं होगा। इन लोगों की मंशा सुधरने की स्थिति में है ही नहीं है।

रेप पीड़िता परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, न्याय का दिलाया भरोसा

विगत 26 मई को मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर पंचायत के दलित परिवार के एक बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर बिहार की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंच कर सांत्वना दी और न्याय का भरोसा दिलाया। तेजस्वी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। बच्चियों के साथ लगातार शोषण अत्याचार की घटना घट रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

Tejashwi Yadav Muz 22Scope News
रेप पीड़िता परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, न्याय का दिलाया भरोसा

जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया गया है – पीड़ित परिवार

वहीं पीड़ित परिवार के परिजन का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया गया है लेकिन हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं इस घटना पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 26 मई की घटना के बाद तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 15 दिनों के अंदर चार्जशीट डायल कर स्पीडी ट्रायल चलाने की दिशा में पहल किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर रेपकांड : आज शाम महिला RJD का आक्रोश मार्च

रंजीत कुमार और संतोष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...