Commercial Advertisment

नहीं थम रही Chirag और चाचा पारस के बीच की लड़ाई, LJPR ने पारस को लेकर कहा…

नहीं थम रही Chirag और चाचा पारस के बीच की लड़ाई, LJPR ने पारस को लेकर कहा...

Google पर 22Scope चुनें

पटना:  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके चाचा पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पहले राजनीतिक लड़ाई और अब संपत्ति की लड़ाई भी सामने आ रही है। मामले में पूर्व सांसद प्रिंस राज ने बीते दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर कई आरोप लगाये थे जिसके जवाब में बुधवार को न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने तीखा पलटवार किया है। राजेश भट्ट ने कहा कि कुछ तथाकथित पासवान जो कल तक अपने नाम के साथ पासवान लगाने में डरते थे आज चिराग पासवान के विरुद्ध कुछ भी बोल रहे हैं। Chirag Chirag Chirag Chirag Chirag 

यह भी पढ़ें – Congress में नहीं मिलता है महिलाओं को सम्मान, दरभंगा जिला महासचिव ने…

पशुपति पारस की पत्नी ने चिराग पासवान की बड़ी मां को घर से बेदखल कर दिया और अब संपत्ति बंटवारा की बात कर रहे हैं और मामले को छुपाने की कोशिश भी कर रहे हैं। जब उन लोगों ने विवाद छेड़ दिया है तो फिर अब इस मामले को निपटाना ही होगा। प्रिंस पासवान चिराग पासवान के घर और संपत्ति की बात कर रहे हैं तो हम भी नीतीश सरकार से मांग करते हैं कि पशुपति पारस भी सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं, उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – Ishq में तस्कर बन गई महिला, परिवार ने किया विरोध तो…

पशुपति पारस की पत्नी बिहार सरकार में शिक्षिका थी और दिल्ली में रह कर यहां वेतन उठाती थी। हम नीतीश सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच की जाये कि आखिर एक शिक्षिका विद्यालय गए बगैर कैसे वेतन ले रही थी। हम सारी चीजों की जांच करवाएंगे और उन लोगों को बेनकाब करेंगे। बता दें कि मामले को लेकर अब पशुपति पारस गुट के लोग मामले को बेवजह तूल देने की बात कह रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    25 बालू घाट Surrender फिर भी राजस्व में हुई वृद्धि, राज्य सरकार के प्रबंधन से…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...