Commercial Advertisment

Chirag और चाचा पारस के बीच पैतृक संपत्ति की लड़ाई, रामविलास पासवान की पहली पत्नी को निकाला घर से बाहर…

Chirag और चाचा पारस के बीच पैतृक संपत्ति की लड़ाई, रामविलास पासवान की पहली पत्नी को निकाला घर से बाहर...

Google पर 22Scope चुनें

खगड़िया: पूर्व दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जब तक देश की राजनीति में रहे वे हमेशा सब को साथ लेकर चलने की बात करते थे। रामविलास पासवान भारतीय राजनीति में खुद को स्थापित करने के बाद अपने दोनों भाई रामचंद्र पासवान और पशुपति पारस को भी राजनीति में स्थापित किया लेकिन आज उनके उसी भाइयों का परिवार न सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंदी बना हुआ है बल्कि पारिवारिक प्रतिद्वंदी भी बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्व रामविलास पासवान के दोनों भाई अब पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दिवंगत रामचंद्र पासवान की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी ने मिल कर रामविलास पासवान की पहली पत्नी का सामान घर से बाहर फेंक दिया और उनके घर में ताला लगा दी। मामले की सूचना मिलने के बाद चिराग की पार्टी के आलाधिकारी उनके पैतृक गांव पहुंचने लगे हैं। Chirag  Chirag  Chirag  Chirag 

यह भी पढ़ें – CCTV कैमरे और गार्ड की तैनाती के बाद भी होती है बाइक चोरी, पत्नी का इलाज करवाने आये युवक…

मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने बताया कि बीती शाम उनके शहरबन्नी स्थित पैतृक आवास पर उनकी दोनों देवरानी अपने बॉडीगार्ड के साथ पहुंची और जबरन प्रताड़ित करने के साथ ही सामान बाहर फेंक कर घर में ताला लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोजपा(रा) के प्रधान महासचिव संजय पासवान, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं राजकुमारी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन दे कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में जल-जीवन-हरियाली अभियान से बढ़ रहा हरित आवरण

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...