‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान पटना सिटी पहुंचे कन्हैया, गुरुद्वारा में टेका माथा

पटना सिटी : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान आज यानी गुरुवार को पटना सिटी स्थित पटना साहिब गुरुद्वार पहुंचे और वहां माथा टेका। इसके बाद कन्हैया ने कहा कि यह यात्रा बिहार के नौजवान और विद्यार्थी कर रहे हैं। यह यात्रा जब शुरू हुई तो नौजवानों और विद्यार्थियों की यात्रा थी। आज इस यात्रा से पूरे बिहार की भावना जुट गई है। क्योंकि हर जिले में वहां के स्थानीय लोग इस यात्रा से जुड़े और स्थानीय सवालों को उठाया।

यह यात्रा बेगूसराय जिले से शुरू होकर पटना पहुंची है – कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने कहा कि यह यात्रा बेगूसराय जिले से शुरू होकर कई जिलों का भ्रमण करते हुए पटना पहुची है। पटना सिटी के इलाके में पदयात्रा हो रही है। जब इस यात्रा के दौरान यहां आए हैं तो यह स्थान गुरुजी का जन्मस्थान है। हम यहां यात्रा को लेकर आए हैं। हम चाहते हैं कि देश में सुख, शांति और समृद्धि हो, हर धर्म और संप्रदाय के बीच में एकता हो, जो हमारी देश की ताकत है। वह हमारी ताकत हमारी विविधता में है, हमारी एकता में है, वो ताकत देश में बना रहे।

यह भी देखें :

शांति स्थापित करने में भारत अग्रणी भूमिका निभाए – कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि शांति स्थापित करने में भारत अग्रणी भूमिका निभाए, यही सोच लेकर के हम आज यहां आए थे। पटना साहिब आए और हम गुरु का आशीर्वाद लिया। ये देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। आपस में इंसान को इंसान से लगाना, धर्म संप्रदाय के आधार पर लोगों के बीच में नफरत फैलाना और पैदा करना सबसे बड़ी चुनौती है। देश को अगर हम तरक्की की राह पर ले जाना चाहते हैं तो सचमुच हम चाहते हैं कि भारत जो वह विश्व गुरु बने।

यह भी पढ़े : Patna की सड़कों पर आज ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...