Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी गोपाल यादव को मिली धमकी, विधायक सरयू राय पर…

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी और समर्थक के रूप में पहचान रखने वाले गोपाल यादव ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत में गोपाल ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और प्रत्यक्ष माध्यमों से लगातार धमकियाँ मिल रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा तथा आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रिम्स पहुंचे मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन की सराहना की… 

Jamshedpur : साइबर थाने में मामला दर्ज
Jamshedpur : साइबर थाने में मामला दर्ज

गोपाल यादव ने बताया कि वे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पक्ष में सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। इसी को लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शम्भू कुमार यादव और रामअवतार सिंह नामक फेसबुक आईडी से उनके पोस्ट पर अश्लील और धमकी भरे कमेंट किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : CISF और BCCL की संयुक्त कार्रवाई, अवैध माइंस संचालकों में मचा हड़कंप… 

Jamshedpur : बेटे को भी मिली है जान से मारने का धमकी

यही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पूर्व जब उनका 17 वर्षीय पुत्र स्कूल से छुट्टी के बाद बाहर निकला, तब बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोका और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।

त67गब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत चार गिरफ्तार… 

गोपाल यादव ने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले के पीछे वर्तमान विधायक सरयू राय के करीबी लोग हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगे और सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित रहे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित फेसबुक आईडी की गतिविधियों की भी निगरानी शुरू कर दी गई है। मामला अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन चुका है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...