जारंगडीह सीसीएल रेलवे साइडिंग में हुई गोलीबारी का एसपी ने किया उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह सीसीएल रेलवे साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी चंदन कुमार झा ने बोकारो मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर उद्भेदन का खुलासा किया. बता दें कि 27 दिसंबर 2022 को बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह सीसीएल रेलवे साइडिंग में 8 से 9 हथियार बंद वर्दीधारी अपराधी रात तकरीबन 9 से 10 के बीच फायरिंग किया. साथ ही उनके द्वारा एनएसपीएम के नाम से पोस्टर भी चिपकाया गया था. जिसके बाद पुलिस इस घटना को लेकर एसआईटी का गठन कर एसडीपीओ बेरमो सतीश चंद्र झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसमें पता चला कि बगोदर और विष्णु गढ़ जिले के अपराधी है.जो बोकारो जिले के अपराधी के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया है. जिसके बाद अलग-अलग जगहों से पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. जिनके पास से घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और मैगजीन रिकवर हुआ. साथ ही इस्तेमाल हुई बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि पोस्टर चिपकाने का मकसद गरीब शोषित और मजदूरों के लिए लड़ाई दिखाना था. उन्होंने बताया कि इनका पौराणिक अपराधिक इतिहास भी रहा है इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की भी जल्द गिरफ्तारी की बात एसपी ने कही.

रिपोर्ट : चुमन

गाय ढूंढते शख्स पर शराब के नशे में चुर युवक ने की गोलीबारी

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...