Garhwa: रमकंडा में देसी कट्टा के साथ पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Garhwa: रमकंडा पुलिस ने मोटर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए देसी कट्टा के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर आठ मोटर भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के उपर टोला निवासी बाबूलाल मोची के 20 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार, उमेश राम के पुत्र देवनाथ कुमार, स्व सुदामा मोची के पुत्र रामबली कुमार, कृष्णा राम के 18 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार व गणेश राम के 25 वर्षीय पुत्र वीरेंदर कुमार शामिल है।

Garhwa: पांच आरोपी गिरफ्तार

रमकंडा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि बुधवार को रमकंडा निवासी रहमत अली की शिकायत पर रमकंडा थाने में काण्ड संख्या 12/25 के तहत मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं इस कांड का उद्भेदन कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर आठ पीस मोटर पम्प, संतोष यादव के घर के पास चोरी किए गए 50 किलो लोहे का सरिया व एक बोरी चावल बरामद किया गया।

Garhwa: देसी कट्टा बरामद

वहीं अभियुक्त अमरेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत काण्ड संख्या 13/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ में इन आरोपियों ने उपरटोला स्थित नव प्राथमिक विधालय से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी किए जाने की बात स्वीकारी है।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...