देसी कट्टा लहराते हुए 3 लोग गिरफ्तार

मधुबनी : लदनियां थाना पुलिस ने सुबह स्थानीय बाजार स्थित गांधी चौक के समीप से देसी कट्टा लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मिली गुप्त सूचना के बाद टीम गठित कर पुलिस ने घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार युवकों में लदनियां थाने के गिधवास गांव निवासी तिरपित कुमार यादव, खजौली थाने के सुखीपुर गांव निवासी विक्रम कुमार पासवान और प्रिंस कुमार पासवान शामिल हैं। तलाशी के क्रम में तिरपित कुमार यादव के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछने पर सबका नाम लेकर आरोपित किया। विक्रम ने कहा कि प्रिंस नेपाल से देसी कट्टा खरीदकर लाया था, जिसे वे लोग लहरा रहे थे। गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि ये लोग चोरी जैसी किसी घटना को अंजाम देना चाहते थे।

यह भी पढ़े : कपड़ा दुकान में चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Train Update: चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में ब्लॉक, कई MEMU...

झारखंड में 22 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में रेल ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द हैं। 39 एक्सप्रेस ट्रेनों का...

Ranchi Airport Update: इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की तैयारी तेज, दुबई और...

रांची एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। AAI ने रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। जल्द खाड़ी देशों के...

Jharkhand Weather Update: आज झारखंड में सक्रिय मानसून, कई जिलों में...

झारखंड में 22 जुलाई 2026 को मानसून सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का IMD अलर्ट...