फर्जी सोशल मीडिया आईडी से पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और उनकी दिवंगत मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, साइबर थाना में दर्ज हुआ केस

रांची: फर्जी सोशल मीडिया आईडी से झारखंड की पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने अपने और अपनी दिवंगत मां के खिलाफ  आपत्तिजनक और तथ्यहीन टिप्पणी को लेकर 9 अप्रैल को रांची साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, ‘मुख्य पहान’ नामक फर्जी फेसबुक आईडी से 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनके बारे में बेहद अपमानजनक और झूठे बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए।

गीताश्री उरांव ने बताया कि इस पोस्ट का उद्देश्य उन्हें मानसिक रूप से आहत करना और उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने यह भी कहा कि इस फेक आईडी से उनकी मां स्वर्गीय सुमति उरांव के बारे में भी झूठी और अपमानजनक बातें लिखी गईं।

उन्होंने दर्ज शिकायत में उल्लेख किया कि उनकी मां, स्व. तेजू भगत (तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर) की पुत्री थीं और स्व. कार्तिक उरांव (पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री) की पत्नी थीं। सुमति उरांव स्वयं भी केंद्रीय मंत्री के रूप में कल्याण एवं पर्यावरण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्य कर चुकी थीं।

गीताश्री उरांव ने इसे “ओछी मानसिकता और चरित्र हनन की कोशिश” बताया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...