झारखंड में 15 अप्रैल तक बारिश के आसार, रांची-खूंटी में देर रात तेज बारिश, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार देर रात रांची और खूंटी समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं ने गर्मी से राहत दी। रात 9 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान बिजली गुल रहने की भी खबरें हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है।

तापमान में गिरावट:
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो गुरुवार के मुकाबले 3 डिग्री कम है। गुरुवार को तापमान 35.2 डिग्री था। राज्यभर में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

बारिश का आंकड़ा:
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 35 मिमी बारिश रामगढ़ में दर्ज की गई, जबकि रांची में 9.2 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...