Commercial Advertisment

देह व्यापार के मामले में एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज और सिंहेश्वर में मधेपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अनैतिक व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है। पहला मामला उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 का है। जहां बियाडा के समीप एनएच-106 किनारे एक निजी नर्सिंग होम के बगल स्थित किराए के मकान में देह व्यापार चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मौके से एक युवती, एक महिला और 2 युवक किए गए गिरफ्तार 

इस दौरान मौके से एक युवती, एक महिला और दो युवक गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार युवती सिंहेश्वर की रहने वाली है, जबकि अन्य आरोपी बिहारीगंज क्षेत्र से हैं। एक युवक सलाउद्दीन ने खुद को ई-रिक्शा चालक बताया कि लेकिन उसका बयान संदिग्ध प्रतीत हुआ। इस संबंध में पुलिस ने उसका रिक्शा और मौके से दो बाइक जब्त की है। कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह मकान करौती गांव निवासी एक व्यक्ति का है। जिसने डेढ़ माह पहले एक व्यक्ति को छह हजार रुपए मासिक किराए पर कमरा दिया था।

यह भी देखें :

SDPO अविनाश कुमार ने खुद मामले की ली है जानकारी

आशंका जताई जा रही है कि इसी कमरे से देह व्यापार संचालित हो रहा था। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने खुद मामले की जानकारी ली है। वहीं दूसरा मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड के पास का है। जहां गृह शोभा गैस चूल्हा एंड बर्तन सेंटर नामक दुकान में भी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। यहां भी देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुकान की संचालिका, उसकी बेटी और बेटे सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं और पूछताछ जारी है। सूत्रों का कहना है कि इन गिरोहों के पीछे कुछ सफेदपोश लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : घरेलू विवाद में दो बच्चे के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...