Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

पुलवामा : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकियों को बुधवार की सुबह मार गिराया. मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे. इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा के चांदगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. इनमें से एक पाकिस्तान का नागरिक था. इनके पास से 2 एम-4 कार्बाइन्स, एक एके-47 रायफल और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

इससे पहले, कश्मीर जोन पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उनके नहीं मानने पर मुठभेड़ शुरू हुई. यहां पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए इस ऑपरेशन में कल ही एक बड़ी कामयाबी अपने नाम की थी. दरअसल, सुरक्षाबलों ने कल श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कल यानी 4 जनवरी को श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.

ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि एक अन्य विदेशी आतंकी को भी मार गिराया गया. हालांकि बाद में कहा गया कि सिर्फ सलीम मारा गया है. सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज भागने में सफल रहा लेकिन उसे पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इसी अभियान के दौरान हाफिज को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हाफिज उर्फ हमज़ा बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या समेत अन्य आतंकी वारदातों में शामिल रहा है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी  मॉड्यूल का खुलासा, छह आतंकवादी गिरफ्तार

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...