Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : जैश के तीन आतंकी अनंतनाग में ढेर, 24 घंटे में 9 दहशतगर्दों का सफाया, 4 जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर करारा प्रहार किया है. श्रीनगर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में 4 जवान भी घायल हुए हैं. शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि यह एनकाउंटर गुरुवार को श्रीनगर के पांथा चौक इलाके में हुआ है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षा बल के जवानों ने इस इलाके में सर्च अभियान चलाया था.

कश्मीर घाटी में 24 घंटे के भीतर नौ आतंकियों का सुरक्षा बलों ने सफाया किया है. दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग व श्रीनगर में हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ में जेवन में पुलिस बस पर हमला करने वाले जैश के तीन आतंकियों समेत नौ दहशतगर्द मारे गए. मारे गए आतंकियों से दो एम 4, चार एके राइफल समेत अन्य हथियार बरामद किए गए हैं.

आतंकियों ने की गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक जब जवानों ने इस इलाके को पूरी तरह घेर लिया तब अचानक छिपे आतंकवादियों ने उनपर भारी गोलीबारी शुरू कर दी. जम्मू और कश्मीर पुलिस के मुताबिक अचानक हुई इस गोलीबारी में पुलिस के तीन जवान और एक सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए. सभी घायल जवानों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, इस दौरान सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया. कश्मीर के आईजी विजय कुमार, ने इस बात की पुष्टि की है कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है. इनके पास से हथियार और विस्फोटक के अलावा अन्य कई संदिग्ध सामान मिले हैं.

जैश का आतंकी ढेर

पुलिस की तरफ से इस बात की भी पुष्टि की गई है कि इस मुठभेड़ में जैश-ए-मुहम्मद का एक आतंकवादी सुहैल अहमद राठर भी मारा गया है. बताया जा रहा है कि सुहैल जेवन में हुए आतंकवादी हमले में शामिल था. कश्मीर के आईजी ने बताया कि जेवन हमले में शामिल सभी आतंकियों को मार गिराया गया है. बता दें कि इसी महीने श्रीनगर के जेवन इलाके में हुए आतंकियों के हमले में 2 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे और 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे. जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बस पर यह हमला हुआ था.

झारखंड में तीसरी लहर की आहट : रांची में 246, सूबे में 24 घंटे में मिले 482 मरीज

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...