रांची के नामकुम में 19-20 अप्रैल को होगा एयर शो, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हवाई करतब, प्रवेश निःशुल्क

रांची: राजधानी रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी मैदान में 19 और 20 अप्रैल को भारतीय वायुसेना द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। दोनों दिन सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक कार्यक्रम निर्धारित है।

इस एयर शो में आम लोगों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, जिससे बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। शो की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वायुसेना और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार समन्वय कर रहे हैं।

रांची उपायुक्त ने शो के सुचारू संचालन के लिए विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मैदान में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वायुसेना अधिकारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। साथ ही कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस रोमांचक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

एयर शो न केवल देश की सैन्य शक्ति और कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं को वायुसेना के प्रति प्रेरित करने का भी अवसर है।


JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...