Advertisment

Siwan में पेड़ गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी…

सिवान: सिवान में एक दर्दनाक हादसा में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला गांव की है जहां एक पुराना बरगद का पेड़ गिरने से दो मासूम बच्चे दब गए। घटना में एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि तेज आंधी के दौरान अचानक बरगद का पेड़ गिर गया जिसमें पास में खले रहे दो बच्चे दब गये। Siwan  Siwan  Siwan 

यह भी पढ़ें – JDU 5 महापुरुषों को मानती है अपना आदर्श, भीम संवाद में सीएम नीतीश ने…

मृतक बच्चे की पहचान प्रिंस के रूप में की गई जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। वहीं लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    EV हब के रूप में उभर रहा है राजधानी, पूरे राज्य में बढ़ रहा क्रेज

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...