दिल्ली तलब किए गए तेजस्वी, खड़गे के आवास पर कल होगी बड़ी बैठक

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को कल यानी 15 अप्रैल को दिल्ली तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के आवास पर बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में खड़गे और तेजस्वी के अलावा राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं 17 अप्रैल की पटना में इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है।

Goal 6 22Scope News

20 अप्रैल को खरगे की बक्सर में है रैली

बिहार विधानसभा चुनाव लगभग छह महीने में होने की उम्मीद है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार में कांग्रेस के सबसे पुराने सहयोगी के रूप में जानी जाने वाली आरजेडी भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। राजद-कांग्रेस की बैठक खरगे के आवास पर होने की उम्मीद है। 20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे द्वारा बिहार के बक्सर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने की भी उम्मीद है।

RJD कांग्रेस की पुरानी सहयोगी पार्टी

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दिल्ली में बताया कि यह एक औपचारिक बैठक है। अगर हम कांग्रेस पार्टी के सहयोगियों को देखें, तो राजद अब तक की सबसे पुरानी सहयोगी रही है। इस औपचारिक बैठक में पूरे परिदृश्य पर चर्चा की जाएगी।

यह भी देखें :

6-8 महीने बाद होने हैं चुनाव

बैठक में बिहार के पूरे संदर्भ पर चर्चा किए जाने की बात कहते हुए मनोज झा ने कहा कि यह बैठक बिहार के पूरे संदर्भ को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है। चुनाव लगभग छह-आठ महीने बाद होने हैं। इसलिए इस पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : Bihar की जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ बनाएगी राजद की सरकार, तेजस्वी ने…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...