Advertisment

देवघर एसपी ने नेता प्रतिपक्ष के फोन कॉल को नहीं किया रिसीव, मचेगा सियासी बवाल!

रांची. देवघर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोटोकॉल की अवमानना का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के फोन कॉल को उन्होंने रिसीव नहीं किया।

देवघर एसपी ने नेता प्रतिपक्ष के फोन कॉल को नहीं किया रिसीव

दरअसल, आज किसी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी देवघर पुलिस अधीक्षक से बात करना चाहते थे। मरांडी के वरीय निजी सचिव राजेंद्र तिवारी ने अपने दोनों मोबाइल फोन से देवघर एसपी को 1-45 बजे अपराह्न से 3-11 बजे अपराह्न तक 7 बार कॉल किया, लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

सात बार किया गया कॉल, फिर भी नहीं किया रिसीव

इस बीच में एसपी के नम्बर पर टेक्स्ट मैसेज भेजते हुए लिखा गया कि बाबूलाल मरांडी बात करना चाहते हैं। इसके बावजूद कॉल बैक नहीं किया गया। फिर 3बजे अपराह्न में व्हाट्सएप से मैसेज भेजा गया। फिर भी बात नहीं हुई। व्हाट्सअप देखने के बाद निजी सचिव ने सातवीं बार फोन किया, लेकिन फिर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया।

एसपी की कार्यशैली ठीक नहीं

बाबूलाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का फ़ोन नहीं रिसीव करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। एसपी की कार्यशैली ठीक नहीं है। इसमें मनमानी और स्वच्छन्दता प्रदर्शित होती है। यह राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविकता को दर्शाता है।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...