पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी पूरे जोरशोर से कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा भी लगातार कवायदों में जुटी हुई है। भाजपा बिहार से बाहर रह रहे बिहार के लोगों को भी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए लुभाने और भाजपा से जुड़ने की कवायद कर रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर राजधानी पटना में स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने चर्चा की कि कैसे बिहार में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये साथ ही बिहार से बाहर रह रहे लोगों के साथ संवाद किस तरह से किया जाये। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य था कि हमलोगों ने रणनीति बनाई है कि बिहार सरकार के कामों को बिहार से बाहर रह रहे लोगों तक कैसे पहुंचाई जाये। इसके साथ ही बिहार के बाहर रह रहे लोगों को वहां किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात का भी हमलोग ख्याल रखें। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar
यह भी पढ़ें – गर्मी के दौरान Bihar में नहीं होगा पेयजल संकट, राज्य सरकार ने पहले ही कर ली है खास तैयारी…
वहीं दूसरी तरफ पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत में कहा कि हमलोग बिहार से बाहर रह रहे लोगों के साथ भी संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी को लेकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एक बैठक की गई। बैठक में बिहार से बाहर रह रहे बिहार के लोगों को जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई।
इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राजद और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजद कभी नहीं चाहती है कि बिहार में कांग्रेस मजबूत हो और अभी कांग्रेस भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। यही वजह है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरा पर तेजस्वी के नाम पर संशय बना हुआ है। इस दौरान तारकिशोर प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के एनडीए से अलग होने के एलान को लेकर कहा कि अभी चुनाव में समय है, इंतजारी करिए वह भी हमलोगों के साथ ही रहेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवा और दवा वितरण में Bihar अग्रणी राज्य, सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हैं 611 तरह के…
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट



















