SBM कर्मियों ने क्यों कराया सामूहिक मुंडन….

रांची : झारखंड राज्य में कार्यरत 522 SBM(G) कर्मी लगातार राजभवन के समीप सड़क पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है. सरकार के द्वारा अभी तक आंदोलनकारी कर्मियों के साथ वार्ता करने की पहल नहीं की जा रही है। एसबीएम कर्मी संघ के महासचिव कौसर आजाद ने जानकारी देते हुए बताया की अभी तक सरकार ने वार्ता करने से संबंधित विषयों पर कोई पहल नहीं की है जबकि संघ की ओर से लिखित रूप से अपनी समस्या के समाधान के लिए वार्ता करने के लिए मुख्य सचिव और सचिव को आवेदन दिया गया है. सरकार के द्वारा लगातार एसबीएमजी कर्मियों की अनदेखी से नाराज़ आंदोलनकारी विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से अपना मुंडन कराया. मुंडन कराने वाले कर्मी सुशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार 37 दिनों से चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की सुधि नहीं लिया जाना अपने आप में एक विरोधाभास है. सरकार की इसी नीति के विरोध में मुंडन करा कर और एक संदेश सरकार को दिया है कि समस्याओं के समाधान के लिए आगे आयें.

SBM(G) कर्मी गोपाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने यह मुंडन हेमंत सरकार की निरंकुश नीति की  वजह से उठाया है जब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को लिखित रूप से स्पष्ट निर्देश दिया है कि नई नियुक्ति का यह तात्पर्य नहीं है कि पूर्व से कार्यरत कर्मी को हटा दिया जाए तो इस विषय को सरकार क्यों छुपा रही है. SBM(G) कर्मी विकास कुमार ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री ने चुनाव के पूर्व अनुबंध कर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार करने का वचन दिया था. लेकिन जैसे ही वे राज्य की सत्ता पर आसीन हुए अपने वादों को भुला दिया.

संघ के अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंडन कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी कर्मी सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और सरकार को चाहिए की अनुबंध कर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार करते हुए केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करते हुए सभी कर्मियों का समायोजन करें.

 रिपोर्ट : मदन सिंह

42 दिन से सड़क पर जमे हैं एसबीएमजी कर्मी, अब तक विभाग ने नहीं ली कोई सुध

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...