सूरत में बड़ा हादसा : केमिकल लीक होने से 5 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा की हालत गंभीर

सूरत : गुजरात के सूरत में केमिकल से भरे एक टैंकर के लीक होने की वजह से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 25 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं. इन सभी का फिलहाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सूरत के सचिन जीआईडीसी विस्तार इलाके में केमिकल लीक होने के चलते यह हादसा हुआ है.

सचिन जीआईडीसी औद्योगिक इलाका है. बताया जा रहा है कि केमिकल के हवा में फैलने की बाद लोग बेहोश हुए. टैंकर से जहरीला केमेकल लीकेज हुआ है. सभी मजदूरों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है. कहा जा रहा है कि जो टैंकर लीक हुआ है उसमें जैरी केमिकल भरा हुआ था.

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गैस टैंकर लीक होने की वजह से ये सारी मरीज आ रहे हैं. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है. जिनको जरूरत है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा जा रहा है. उनके लिए स्पेशल 5डी में वॉर्ड बनाया गया है.

बताया जा रहा है कि सूरत के जीआईडीसी इलाके की एक फैक्ट्री में केमिकल से भरा यह टैंकर पहुंचा था. लेकिन, केमिकल निकालते वक्त इसका रिसाव हो गया है यह कैमिकल हवा के संपर्क में आया. इसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ है. इन सभी का इलाज सूरत के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है. फिलहाल किस वजह से यह हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है.

हैदराबाद में बड़ा हादसा : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...