Advertisement
Advertisement

तबाही : नालन्दा बाजार समिति में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक

नालंदा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कितने लोगों की रोजी-रोटी खत्म कर दी. हम बात कर रहे है लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बाजार समिति में जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने करीब 25 से अधिक दुकानों को अपने चपेट में ले लिया. देखते ही देखते सभी दुकान जलकर खाक हो गया. गनीमत यह रही कि दुकान में सोए लोग शोर सुन पहले ही निकल चुके थे. आगलगी की सूचना पर दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आग इतनी भयावह थी कि दूर दूर तक उसकी लपटें नजर आ रही थी. आगलगी से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. हालांकि अभी इसका आकलन ठीक से नहीं हो पाया. दुकान के अंदर जो भी गद्दी दारों का सामान रखा था वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. अब चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ मलवा ही बचा है. दुकानदार मुन्ना कुमार ने बताया कि आग करीब रात्रि 2 बजे लगी थी. शुरुआत कहां से हुई इसका ठीक से अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है गद्दी के अंदर बहुत सारे कामगार सो रहे थे. अचानक रोशनी और तपन बढ़ने से आंख खुली और किसी तरह से बाहर निकल कर लोगों ने अपनी जान बचाई. जिसके बाद दमकल को इसकी सूचना दी गई. चार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई थी. आग संभवत शॉर्ट सर्किट से लगी थी. आग की वजह से बीरेंद्र, प्रमोद,रौशन, बबलू,आलम,अवधेश,रामधीन, राजकुमार समेत करीब 25 लोगों के दुकान को अपने चपेट में ले लिया है.

रिपोर्ट : रजनीश

लोहरदगा में उपद्रव, कई दुकान और गाड़ियां आग के हवाले

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...