Advertisement
Advertisement

Breaking : धनबाद में नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन बना हिंसक, आपस में भिड़े कांग्रेसी गुट…

Breaking 

Dhanbad : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई, जिसमें लाठी और रॉड का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मीडियाकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज Congress का हल्ला बोल, ईडी कार्यालयों के सामने उग्र प्रदर्शन… 

Breaking : आपस में भिड़े कांग्रेसी
Breaking : आपस में भिड़े कांग्रेसी

ये भी पढ़ें- Breaking : जेएमएम अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कैम्प कार्यालय पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन… 

मुद्दे की बहस मारपीट में तब्दील

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस के दो स्थानीय गुटों में किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी जब घटना की कवरेज कर रहे थे, तो उनमें से कई को भी निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : सिंदरी में अमोनिया गैस रिसाव से मची हड़कंप, 3 किलोमीटर तक… 

ूबाीहब7 22Scope News

Breaking : मीडियाकर्मियों पर भी हमले की सूचना

जानकारी के मुताबिक, तीन से चार पत्रकारों को चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाकर हालात पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Giridih : आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का भारी प्रदर्शन, नेशनल हेराल्ड में… 

क6बहूब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एसडीओ की पत्नी की जलकर मौत मामले में नया मोड़, भाई ने लिया यूटर्न अब… 

धनबाद कांग्रेस की इस घटना से न केवल प्रदर्शन की गरिमा धूमिल हुई, बल्कि मीडियाकर्मियों पर हुए हमले ने पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की निंदा करते हुए पत्रकार संघ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...