सदर अस्पताल में लगातार मिल रही हैं लाखों की एक्सपायरी दवाएं

बोकारो : सदर अस्पताल से लगातार निकल रही है एक्सपायरी दवाई. यह दवाइयां बहुत महंगी हैं साथ ही जनउपयोगी भी. लेकिन अब यह दवाएं काम नहीं आ सकती हैं क्योंकि यह एक्सपायर हो चुकी हैं.

पिछले दिनों भी बोकारो के सदर अस्पताल के शौचालय में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवा पायी गया थी जो करीब लाखों रुपए की बतायी जा रही है. गुरुवार को फिर एक बार बोकारो सदर अस्पताल के एक क्वार्टर से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवा मिली है. जिसकी गेट पर बाहर से ताला लटका हुआ है यही नहीं दो और कमरे में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां मिली है जो करीब लाखों रुपए की बताई जा रही है. इस बार जो दवाई मिली है वह पहले की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में है और पेटी का सील खुलने से पहले ही एक्सपायर हो गया दवा. दवा का अनुमानित मूल्य करीब 50 लाख रूपए बताया जा रहा है लेकिन इस बारे में ज्यादा कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं कि इतनी भारी मात्रा में मिली दवाई का मूल्य कितना होगा. जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि इस पर जांच कमिटी बैठा दी गयी है जांच जारी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कमरों में एक्सपायरी दवा रखी गई उसकी चाभी तक नहीं मिल रही है. या यूं कहें की चाबी को ही गायब कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं की चाबी किसके पास है पता नहीं है जानकारी ली जा रही है.

आखिर जीवन रक्षक यह दवाई कैसे एक्सपायर हो गयी, किसकी कमी से एक्सपायर हो गयी, लंबी जांच प्रक्रिया के बाद इस पर क्या नतीजा निकलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में हैं लेकिन जब इतनी भारी मात्रा में दवाइयों की जरूरत नहीं थी तो खरीदी क्यों गई. जनता के पैसों की बर्बादी क्यों किया गया, जबकि कोरोना जैसी महामारी दस्तक दे चुकी थी. इन सारे सवालों का जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं है.

बोकारो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार इसे साल 2018 की दवा बता रहे हैं और पुरानी दवा का हवाला देते हुए एक्सपायरी की बात कह रहे हैं. लेकिन दवाई जो एक्सपायरी मिली है उसमें एक्सपायरी का डेट साल 2021 बताया जा रहा है.

वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि पूरे मामले को लेकर एक जांच कमेटी बना दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

अलकार्डाे हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, कम दाम पर होगा इलाज

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...