उत्तराखंड : पूर्व CM हरीश रावत की सुरक्षा में चूक, छुरा लेकर मंच पर पहुंचा शख्स

उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. यहां के काशीपुर में एक युवक छुरा लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया, इसके बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई. यह मामला ऐसे वक्त पर सामने आया, जब पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से पूरे देश में बवाल मचा है.

दरअसल, हरीश रावत मुख्य अतिथि के तौर पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. जनसभा के बाद अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक अधेड़ छुरा लेकर मंच पर चढ़ गया. हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उसे नीचे उतारा और छुरा अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया.

पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे. जैसे ही हरीश रावत अपना संबोधन खत्म करने के बाद नीचे उतरे एक अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया और संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए. वहीं उसकी इस गतिविधि का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और माइक बंद कर दिया तभी आक्रोशित AJIO अधेड़ ने अचानक छुरा निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी दी. कांग्रेस का आरोप है कि यह प्रशासन की बड़ी चूक है.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...