बोकारो : प्रधानमंत्री नरेन्द्र कुमार मोदी के साथ पंजाब में हुई सुरक्षा में चूक के लिए भाजपा ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 4 स्थित गांधी चौक पर धरना दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता सह 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने कहा कि यह घटना इतेफाक नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री के लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस की साजिश है. कांग्रेस को भाजपा नेताओं ने ओझि राजनीति से बाज आने की सलाह दी है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष बैठकर कांग्रेस के लिए सद्बुद्धि मांग रहे है. लक्ष्मण नायक ने कहा कि घटना की जितनी बार निंदा की जाय वह कम है. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में यह भूल नहीं हो सकता, यह एक नाकाम साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस अपनी कुंठित मानसिकता एवं सोंच को ऐसा रखता है तो यह देश के लिए दुर्भाग्य होगा.
रिपोर्ट : चुमन
चिराग और पशुपति दोनों दावेदार, किसके भगवान हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

















