Saraikela-खरसावां उपायुक्त को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

Saraikela : सिविल सेवा दिवस 2024 के शुभ अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गम्हरिया ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावशाली और नवोन्मेषी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।

Saraikela : गम्हरिया ब्लॉक को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार, 2024

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत गम्हरिया ब्लॉक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे जैसे फोकस क्षेत्रों में निरंतर सुधार देखने को मिला है। विशेष रूप से बाल पोषण स्तर में सुधार, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच, स्कूलों में ड्रॉपआउट दर में कमी और महिला सशक्तिकरण जैसे पहलुओं पर प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियानों ने व्यापक प्रभाव डाला है।

l56uy 22Scope News

उपायुक्त विशंकर शुक्ला के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी समन्वय, डेटा आधारित निगरानी और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से गम्हरिया ब्लॉक को एक आदर्श विकास मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है। इस सम्मान को झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है, जिससे अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी।

प्रधानमंत्री पुरस्कार न केवल उपायुक्त के प्रयासों की सराहना है, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र, ज़मीनी कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग का प्रतीक भी है। यह उपलब्धि आकांक्षी भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...