ज्ञानोदय गोड्डा को मिला ई-गवर्नेंस का राष्ट्रीय पुरस्कार

गोड्डा : सरकारी स्कूलों में चल रहे ज्ञानोदय गोड्डा परियोजना को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड हैदराबाद में आयोजित 24वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री के.टी. रामाराव थे. गोड्डा एसडीओ ऋतुराज और अदाणी सीएसआर के माध्यम से संचालित ज्ञानोदय परियोजना टीम को ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र और एक लाख रुपये के पुरस्कार का चेक सौंपा गया.

यह अवार्ड कोविड काल में शिक्षा को लेकर किए गए नवोन्मेषी प्रयोग के लिए दिया गया है. आपको बता दें कि गोड्डा के 280 सरकारी स्कूलों में जिला प्रशासन के दिशानिर्देश पर अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर मद से स्मार्ट क्लास के जरिए छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम 2018 से किया जा रहा है. कोविड काल के दौरान ज्ञानोदय एप और ज्ञानोदय रथ के जरिए बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने का नवोन्मेषी प्रयोग बेहद कारगर साबित रहा. जिला प्रशासन के इस प्रयास को भरपूर सराहना भी मिलती रही है.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...