कई दिनों से गायब धनबाद की महिला अहमदाबाद में मिली

धनबाद : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.जहां पर कई दिनों से पुलिस भी एक मामले को लेकर काफी परेशान रही. एक महिला के पिता ने दामाद के द्वारा उसकी बेटी को मार देने की शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस तफ्तीश में उक्त महिला गुजरात के अहमदाबाद में अपनी बहन के यहां जिंदा निकली. फिलहाल उक्त महिला के सकुशल होने से पुलिस ने भी चौन की सांस ली है.

गौरतलब है कि राजगंज थाना क्षेत्र के धारकीरो बस्ती में रहने वाली अनीता नामक महिला अपने पति से विवाद कर अपने बहन के यहां गुजरात के अहमदाबाद चली गई है. लड़की के पिता जब अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे वहां पर अपनी बेटी को नहीं पाकर उन्होंने दामाद और सास से बेटी के बारे में पूछा, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई जवाब उन्हें नहीं दिया गया.

परेशान पिता ने थाने में आकर दामाद के द्वारा अपनी बेटी को मार देने की शिकायत पुलिस से कर दी. जिसके बाद पुलिस रेस हो गई और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई. पुलिसिया अनुसंधान में पुलिस को पता चला कि वह महिला गुजरात के अहमदाबाद में अपनी बहन के यहां पर सकुशल है. जिसके बाद उसके पिता को थाने में बुलाकर उसकी बेटी से ऑडियो और वीडियो कॉल के माध्यम से बात भी पुलिस ने करवायी.

फिलहाल इस मामले को लेकर किसी प्रकार का कोई कांड अंकित नहीं किया गया है. पुलिस ने कहा है कि अगर परिजन के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत की जाती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी या फिर परिजन खुद से भी अपनी बेटी को वहां से ला सकते हैं क्योंकि इनकी बेटी सकुशल है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में 38 को फांसी की सजा

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...